News - 25 Jul 2026
सिखवाल ब्राह्मण समाज ब्यावर की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, समाज हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
सिखवाल ब्राह्मण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 12 जुलाई 2026 को शाम 4:30 बजे प्राचीन नवग्रह मंदिर एवं नवीन तिरुपति बालाजी मंदिर प्रांगण में समाज के अध्यक्ष जय नारायण त्रिपाठी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं, युवाओं एवं प्रबुद्ध सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समाज की प्रगति, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक उत्थान को लेकर विभिन्न सुझाव एवं प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। सभी प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा के बाद अध्यक्ष की अनुमति से निम्नलिखित निर्णय सर्वसम्मति से पारित किए गए।
मुख्य निर्णय
सिखवाल ब्राह्मण समाज की वार्षिक सदस्यता शुल्क प्रत्येक परिवार के लिए 1100 रुपये निर्धारित की गई।
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 29 जुलाई 2026 को भगवान ऋषि श्रृंग जयंती सामूहिक रूप से श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। सभी समाजजन परिवार सहित आरती एवं धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
ऋषि श्रृंग जयंती के अवसर पर समाज की ओर से सामूहिक नाश्ता एवं दोपहर के भोजन की व्यवस्था की जाएगी।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु प्रत्येक परिवार से 1100 रुपये सहयोग राशि निर्धारित की गई।
अंतिम तैयारियों के लिए 26 जुलाई 2026, रविवार को एक आवश्यक बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें सभी समाज बंधुओं को आमंत्रित किया गया है।
29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा एवं ऋषि श्रृंग जयंती के अवसर पर समाज के चुनाव भी सर्वसम्मति से सम्पन्न कराए जाएंगे।
महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सिखवाल ब्राह्मण समाज महिला मंडल के गठन का निर्णय लिया गया।
साथ ही यह सामाजिक निर्णय भी लिया गया कि ब्यावर में समाज के किसी भी परिवार में देवावसान होने पर प्रत्येक परिवार से कम से कम एक सदस्य अंतिम संस्कार एवं उठावने में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेगा।
उल्लेखनीय उपस्थिति
बैठक में कैलाश शर्मा (आरएसईबी), पूर्व अध्यक्ष मुकुट उपाध्याय, छोटूलाल शर्मा, अध्यक्ष जय नारायण त्रिपाठी, सत्तू तिवाड़ी, गणपत शर्मा, सत्यनारायण उपाध्याय, कमल त्रिपाठी, गोपाल व्यास, रामकरण शर्मा, रामनारायण शर्मा, राजेश त्रिपाठी, हरीश त्रिपाठी, आलोक उपाध्याय, अनिल त्रिपाठी, नितिन उपाध्याय, सुमित तिवाड़ी, आनंद तिवाड़ी, मनोज श्रृंगी, तपेंद्र व्यास, मनीष व्यास, मधुलता उपाध्याय, सुधा नागला, शर्मिला त्रिपाठी, प्रतिभा उपाध्याय, मोना त्रिपाठी सहित अनेक समाज बंधु, महिलाएं एवं युवा साथी उपस्थित रहे।
बैठक के समापन के बाद अध्यक्ष की ओर से सभी उपस्थित सदस्यों के लिए चाय एवं अल्पाहार की व्यवस्था की गई। अध्यक्ष जय नारायण त्रिपाठी ने बैठक को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी समाज बंधुओं, महिलाओं एवं युवा साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।